गाज़ियाबाद: गाजियाबाद क्राइम ब्रांच और थाना वेव सिटी पुलिस ने मोबाइल टावरों के उपकरण चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच व थाना वेव सिटी पुलिस ने मोबाइल टावरों के उपकरण चोरी करने वाले वांछित पुरस्कार घोषित शाहिद और नूर नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को मंगलवार शाम करीब साढ़े 4 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर थाना वेव सिटी क्षेत्र ईदगाह रोड कब्रिस्तान के पास से मोबाइल टावरो से चोरी हुई रेडियो रिसीवर यूनिट तथा मोबाइल टावर की बैट्री बरामद हुई है।