गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा टीम ने 1.73 लाख रुपए के 8 क्विंटल 65 किलो खराब पनीर को गड्ढे में दबाकर किया नष्ट
गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा टीम ने सोमवार को हरियाणा के मेवात और यूपी के अमरोहा से आ रही दो बोलेरो को रोका। तलाशी लेने पर दोनों गाड़ियों में पनीर लदा हुआ मिला। खाद्य सुरक्षा टीम के मुताबिक दोनों बोलेरो में 1.73 लाख के 8 क्विंटल 65 किलो पनीर था। यह खराब था। जिसको सोमवार शाम करीब साढ़े 4 बजे गड्ढे में दबाकर नष्ट किया गया।