गाज़ियाबाद: थाना निवाड़ी पुलिस ने हत्या के मामले में फरार 1 शातिर अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया
निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव आबूपुर में 4 दिन पूर्व हुई मिथिलेश की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसकी जमीनी विवाद को लेकर पिस्टल से गोली मारकर हत्या की गई थी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।