गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में दबंगों ने शराब के नशे में मारपीट कर मचाया हुड़दंग, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गोविंदपुरम के आरके पूरम इलाके में बीते सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे शराब के नशे में कुछ दबंग युवकों ने जमकर हंगामा किया। आसपास के निवासियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो इन लड़कों ने धमकियां देते हुए स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की। दबंगों की ओर से की गई हुड़दंगई का वीडियो मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया।