गाज़ियाबाद: गाजियाबाद की कोर्ट में जिला जज और वकीलों के बीच कहासुनी के बाद हुई हाथापाई, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
गाजियाबाद में जिला जज की कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के दौरान जज और वकीलों में झड़प हो गई। इसके बाद वकीलों ने हंगामा कर दिया। जज पर कुर्सियां फेंकी। जज ने फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने हंगामा कर रहे वकीलों को लाठी चार्ज कर खदेड़ा। लाठीचार्ज से गुस्साए वकीलों ने कचहरी की पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर दी है।