बबेरू: हरदौली गांव में नशे की हालत में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 10 साल पहले मां ने भी की थी खुदकुशी
Baberu, Banda | Aug 27, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली निवासी शनी 19 वर्ष यह बुधवार व गुरुवार की मध्य रात शराब के नशे में घर पहुंचा। जहाँ घर पहुँचने के बाद उसका किसी बात को लेकर घर मे विवाद हुआ, जिसके बाद उसने कमरे में जाकर रस्सी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, फंदे से नीचे उतारकर सीएचसी बबेरू लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया,शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।