इतिहास में पहली बार भाजपा अपनी ही सरकार के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरी:सुरेश कुमार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ रैली के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा की देश के इतिहास में ऐसा पहली बार घटित हुआ है की कोई सरकार अपने ही ख़िलाफ़ सड़क पर प्रदर्शन कर रही है।उन्होंने कहा की सरकार भारतीय जानता पार्टी की है और देश को चलाने की ज़िम्मेदारी भी उनकी है। अगर देश में कोई अराजकता फैली है या लोकतंत्र खतरे में है तो उसके विरुद्ध करवाई करने की जिमेदारी भी केंद्र सरकार की ही है।और अगर केंद्र सरकार अपनी इस जिमेदारी को नहीं निभा पा रही है तो ये उनकी विफलता है।लेकिन बड़ा हास्यस्पद और शर्मनाक है कि देश के गृहमंत्री, मंत्री,भाजपा के सभी सांसद ब विधायक सड़कों पर उतर कर अपनी ही सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर नारे बाजी कर रहे है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर वो लोकतंत्र को बचाने की गुहार किससे कर रहे हैं?जबकि ये कार्य तो स्वयं गृहमंत्री का ही होता है। ऐसे में पूरा देश स्तंब्ध है कि जब सरकार ही इतनी मजबूर हो गई है कि उसे सड़को पर उतारना पड़ रहा है तो देश में लोकतंत्र को कौन बचाएगा? जिस लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिये कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष पिछले कई सालों से संघर्ष कर रहा है,आज उसी में भाजपा ने शामिल होकर साबित कर दिया है कि बाक्य ही देश के हालात सही नहीं हैं चल रहे हैं और अब देश को चलाना भाजपा के बस की बात नहीं है।ऐसे में अब देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।सुरेश कुमार ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सही कहा था कि विपक्ष भाजपा सरकार को इस कदर पागल कर देगा की वो सड़कों पर दौड़ेगे। लगता है वो समय आ गया है और सरकार के मंत्री,सांसद और विधायक पागल होकर सड़को पर अपनी ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं । उन्होंने कहा की आज तक राहुल गांधी जी ने जो जो बातें कहीं वो सभी सत्य हुई है।नोटबंदी,कोरोना, जीएसटी, या आर्थिक मंदी पर राहुल गांधी जी ने जो जो कहा वो सच साबित हुआ है और उन्होंने हमेशा सरकार को सचेत किया है।लेकिन सरकार ने उनकी बातों को हल्के में लिया और उनका मजाक बनाया और उसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ा है।आज देश का हर नागरिक राहुल गांधी जी के नेतृत्व को देख रहा है और केंद्र की भाजपा सरकार से तंग आकर जल्द इस सरकार को उखाड़ फेंकना चाहता है। आज देश में महंगाई,भ्रष्टाचार,वोटचोरी,चंदाचोरी, पेपरलीक और महिला ब किसान उत्तपीढ़न चरम पर है और देश इससे छुटकारा पाना चाहता है।