बुधवार को 4 बजे सम्पूर्णता अभियान 2.0 का पूरे देश के आकांक्षी जिलों एवं ब्लॉकों के साथ ही अनूपपुर जिले के आकांक्षी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ में भी शुभारंभ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम का वर्चुअल आयोजन नर्मदा सभागार में किया गया। कार्यक्रम में नीति आयोग के सीईओ बी. वी. आर. सुब्रह्मण्यम ने अभियान के सभी 6 पैरामीटर की शत-प्रतिशत पूर्णता पर बल दिया गया।