हथुआ: युवती की संदिग्ध मौत, फांसी की आशंका, गले पर निशान, पुलिस कर रही है कई पहलुओं पर जांच
हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ गांव वार्ड नंबर 10 में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।मृतका के गले के आधे हिस्से पर गहरा निशान दिख रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।