लोहरदगा: माँ सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां हुई पूर्ण, कल होगी लोहरदगा जिला क्षेत्र में पूजा
माँ सरस्वती प्रतिमा का स्थापना, दिनभर पूजा अर्चना के साथ विद्या की देवी की होगी आराधना। माँ शारदे पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों व सार्वजनिक स्थलों में तैयारियां मंगलवार को अंतिम चरण में है। कल होने वाली सरस्वती पूजा को लेकर विद्यार्थियों से लेकर ग्रामीणों के बीच एक अलग ही उत्साह देखी जा रही है। थाना परिसर में शांति समिति की बैठक भी हो चुकी है।