लोहरदगा: JSSC पेपर लीक मामले को लेकर लोहरदगा के आजसू प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी रामचंद्र गिरी ने दी अपनी प्रतिक्रिया
13 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोहरदगा के आजसू पार्टी प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी रामचंद्र गिरी ने कहा है,कि एक साजिश के तहत जेएसएससी के परीक्षार्थी के भविष्य से खेलने वाले पेपर लीक करने वाले पड़े तो गए। लेकिन इसे पकड़ने के लिए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का बहुत बड़ा योगदान रहा। CM चंपई सोरेन से सदन में इस मुद्दा को उठाकर दबाव बनाया गया तब पकड़े गए आरोपीॆ।