लोहरदगा: लिव इन रिलेशन में रह रहे 151 आदिवासी जोड़े बीएस कॉलेज सभागार में विवाह बंधन में बंधे
बीएस कॉलेज सभागार में मंगलवार को ह्यूमन प्राइड ग्लोबल फाउंडेशन नामक संस्था द्वारा 151 आदिवासी कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। कार्यक्रम में लोहरदगा और आसपास के जिलों के ऐसे युवक युवती विवाह रचाने पहुंचे, जिन्होंने सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह नहीं रचाया था मगर पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे। समाज और परिवार में उनके संबंधों को मान्यता नहीं थी।