लोहरदगा: कस्तूरबा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय लोहरदगा में जिला स्तरीय कुकिंग कॉम्पिटिशन हुआ आयोजित
झारखण्ड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण, रांची के निदेशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कुकिंग कॉम्पिटिशन 2024 का आयोजन आज दिनाँक 13.02.2024 को जिला शिक्षा अधीक्षक, लोहरदगा के नेतृत्व में कस्तूरबा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, लोहरदगा में किया गया। प्रथम पुरस्कार कुटमु को और द्वितीय ककरगड़ को दिया गया।