बुरहानपुर जिले में विसर्जन के दौरान गणेश भगवान को देख दंडवत हुए नंदी, घुटने टेक किया प्रणाम
कहा जाता है कि, हर साल दस दिनों के लिए भगवान गणेश छुट्टी मनाने के लिए धरती पर आते हैं। धूमधाम से लोग उन्हें अपने घर और मंदिर के पंडालों में विराजते हैं। लेकिन जब उनकी बिदाई का वक्त आता है तो सबकी आंखें नम हो जाती हैं। गणेश विसर्जन के दौरान देश भर से अद्भुत नजारे भी देखने को मिलते हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में दुर्लभ नजारा देखने को मिला।