कृषि विभाग द्वारा जिले में “खेत बचाओ अभियान” चलाया जा रहा हैं। अभियान अंतर्गत जिले में ग्रामवार गतिविधियों के माध्यम से किसानों को मृदा परीक्षण आधारित फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने, फसल अवशेष एवं नरवाई प्रबंधन, उर्वरक का संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग, मृदा स्वास्थ्य में सुधार, जल संरक्षण एवं संचयन, टिकाऊ पोषक तत्व प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही रबी में कम पानी वाली किस्मों के चयन की जानकारी भी बतलाई जा रही है।
इसी कड़ी में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन आत्मा द्वारा खकनार विकासखंड के ग्राम कारखेड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को खेती संबंधी विभिन्न उपयोगी जानकारी दी गयी एवं कृषि तकनीकियों की जानकारी देकर अवगत भी कराया गया।
अभियान के तहत किसानों को अनुदान पर चना फसल का बीज वितरित किया जा रहा है। चना बीज प्राप्त करने के लिए अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी अथवा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड बुरहानपुर एवं खकनार से संपर्क किया जा सकता हैं। विदित है कि जिले में “खेत बचाओ अभियान” के तहत 30 नवंबर तक किसानों के बीच पहुंचकर चौपालों एवं संवाद के माध्यम से किसानों को लाभांवित किया जा रहा है।
CM Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #burhanpur #बुरहानपुर #कृषक_कल्याण_वर्ष_2026 #mpkisan
#KhetBachaoAbhiyan