कानपुर: 697 छात्रों की विभागीय लापरवाही के चलते छात्रवृत्ति रोकने पर डीएम ने लिया एक्शन, जांच के लिए 3 सदस्य कमेटी का गठन किया
कानपुर में 697 छात्रों की विभागीय लापरवाही के चलते छात्रवृत्ति रुकने के बाद कानपुर डीएम ने एक्शन लिया है। निवारण हेतु 3 सदस्य कमेटी का गठन किया है।डीएम ने शुक्रवार 4 बजे बताया कि छात्रवृत्ति के लिए भटक रहे छात्रों के शैक्षिक भविष्य को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के उपरांत जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।