कानपुर: सद्भावना चौराहे से शुरू कर चमनगंज के मुख्य बाजारों में पुलिस ने किया रूट मार्च, अलविदा जुमा के चलते दिए निर्देश
जुम्मे की नमाज के चलते पुलिस पूरी तरह से एक्टिव मोड में नजर आई। डीसीपी सेंट्रल के नेतृत्व में पुलिस फोर्स व पीएसी ने एक साथ सद्भावना चौराहे से शुरू कर अनवरगंज, चमनगंज के मुख्य बाजारों में रूट मार्च किया।डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे आवश्यक दिशा निर्देश दिए।