कानपुर: काकादेव में बीटेक छात्र से साइबर ठगी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बीते दिनों परेशान छात्र ने की थी आत्महत्या
काकादेव में तना सागर हत्याकांड वाले मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही ठगी करने वाले गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। वह नोएडा में 6 महीने से कॉल सेंटर संचालित कर रहा था। एडीसीपी सेंट्रल शुक्रवार 2:00 बजे प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि ठग क्विकर ऐप पर नौकरी के लिए अप्लाई करने वालों को टारगेट करते थे।