कानपुर: कल्याणपुर में मृतक अधिवक्ता को न्याय दिलाने के लिए सैकड़ों लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
कल्याणपुर क्षेत्र के पनकी रोड पर सैकड़ो क्षेत्र के लोगों के द्वारा मृतक अधिवक्ता राजेश सिंह के हत्यारे को फांसी देने की मांग करते हुए शुक्रवार शाम 6 बजे विशाल केंडल मार्च निकाला गया।इस दौरान क्षेत्र के लोगों के द्वारा हाथों में बैनर लेकर मृतक अधिवक्ता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। मृतक अधिवक्ता राजेश सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।