कानपुर: 200 साल पुरानी जामा मस्जिद के मुतवल्ली ने लोगों से सरकार और जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की
कानपुर में रमजान अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई। शहर की सबसे पुरानी पटकापुर स्थित जामा मस्जिद में मुसलमानों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की और मुल्क की सलामती की दुआ भी की। 200 साल पुरानी इस जमा मस्जिद के मुतवल्ली ने शुक्रवार 5 बजे लोगों से अपील की सरकार और जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें । सड़क पर बिल्कुल भी नमाज अदा न करें ।