कोईलवर: कोइलवर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी ने जाम पर मंथन करते हुए ग्रामीणों संग की बैठक
कोईलवर में लगातार लग रही जाम की समस्या को लेकर शुक्रवार शाम 5:00 ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु कोईलवर पहुंचे। थाना परिसर में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर जाम की वजहों और उसके समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में लोगों ने मानसिक अस्पताल मोड़ से लोहा पुल तक ट्रैकों की लंबी कतार ओवरटेकव नो एंट्री के उल्लंघन को जाम का मुख्य करण बताया