थरथरी: चंडी प्रखंड की बीईओ निलंबित, निगरानी विभाग में केस दर्ज होने के बाद से थीं फरार
नालंदा जिला के शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना आनंद शंकर ने शुक्रवार की शाम छह बजे चंडी बीईओ पुष्पा कुमारी को रिश्वत के मामले में निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में बीईओ पुष्पा कुमारी का मुख्यालय क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक का कार्यालय मंडल पटना निर्धारित किया गया है। निगरानी विभाग में छापेमारी के बाद से फरार चल रही बीईओ पर यह कार्रवाई हुई है।