मल्हारगंज: सुपर कॉरिडोर पर दूध टैंकर-बाइक टक्कर, सेज यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग छात्र की मौत, इकलौती उम्मीद खत्म
बुधवार 10 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुपर कॉरिडोर पर बोहरा कॉलोनी के पास हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले छात्र की पहचान निहाल पांडे पिता विनय पांडे, उम्र 19 वर्ष, निवासी चौथी पल्टन के रूप में हुई है। निहाल सेज यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और प्रथम वर्ष का छात्र था।परिजनों ने बताया कि निहाल सुबह घर पर यह कहकर निकला था कि व