प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
...........................
आज दिनांक 07 जुलाई, 2026 को दैनिक जनता दरबार में श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 28 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आवेदक द्वारा बताए गए बिन्द प्रखण्ड के ताजनीपुर पंचायत के सैदपुर गांव में बी०एल०ओ० और जनप्रतिनिधि के द्वारा वोटर आई०डी० कार्ड में फर्जी तरीके से कई अनगिनत व्यक्तियों के नाम चढ़ाये जाने से संबंधित मामले के शीघ्र निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी, नालन्दा को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आवेदक द्वारा बताए गए अमरूद बाग़वानी में हो रहे समस्याएं के निदान हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा मामले के निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश
दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए बिना बंटवारे के जमीन बेचने से संबधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया
आवेदक द्वारा बताए रामचन्द्रपुर बिहारशरीफ बस स्टैण्ड से ही गाड़ी संचालन तथा देवी सराय मोड़ पर अवैध टेंपू स्टैण्ड को हटाने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदिका द्वारा बताए गए वृद्धा पेंशन बंद कर देने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के
पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
#PublicInterest
Press Information Bureau - PIB, Government of India
General Administration Department, Govt. of Bihar
Ministry of Information and Broadcasting, Pakistan
Nalanda, Bihar | Jul 7, 2026