जमुई: लखापुर गांव में गर्म दूध में गिरने से मासूम बच्ची झुलसी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 10, 2026 जमुई प्रखंड क्षेत्र के लखापुर गांव में गर्म दुध में गिरने से एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची बुरी तरह झुलस गई। जिसे परिजन द्वारा बुधवार की सुबह 8:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल मासूम बच्ची की पहचान लखापुर गांव निवासी विवेक कुमार सिंह की 5 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी के रूप में हुई है। फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।