गिरिडीह: छात्र पिटाई मामले पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला: 'छात्रों की आवाज दबाना बर्दाश्त नहीं'
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्रों की पिटाई मामले पर शनिवार को 12 बजे नया परिषदन भवन में प्रेस वार्ता की। इस दौरान इन्होंने गिरिडीह में छात्रों द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किए जाने के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ हुई झड़प के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।