सिंगरौली: रेत माफियाओं के हमले को लेकर कांग्रेस नेता ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- भाजपा की सरकार में केवल अराजकता फैली हुई है
सिंगरौली में अवैध रेट खनन रोकने गई खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया को लेकर कांग्रेस ग्रामीण के जिला महामंत्री प्रवीण सिंह चौहान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि हमारे प्रदेश में भाजपा की सरकार है और भाजपा की सरकार में केवल अराजकता फैली हुई है उन्होंने सरकार और स्थानीय रेत ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।