सिंगरौली: सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक आयोजित, विकास कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए
जिले में चल रहे विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अंदर पूर्ण कराकर जन प्रतिनिधियों से लोकापर्ण कराया जायें।एनएच 39 सड़क का निर्माण कार्य 30 जून तक हर हाल में पूर्ण करा लिया जाए। तथा सिंगरौली रेलवे लाईन के कार्य में प्रगति लाए उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की बैठक के दौरान सांसद के द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिया गया।