इटाढ़ी: बक्सर पुलिस के विशेष अभियान में 11 गिरफ्तार, 26 वारंट का निष्पादन
Itarhi, Buxar | Jul 8, 2026 बक्सर पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 26 वारंटों का निष्पादन किया तथा एक वारंटी को गिरफ्तार किया।