कासगंज: सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 10 माह बाद खेत से निकाला गया शव
कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव गंगपुर में नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, पति ने ही पत्नी प्रियंका की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को खेत में गाड़ दिया था। दिसंबर 2024 में प्रियंका की शादी रवेंद्र से हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया पर बातचीत को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।