कोंडागांव: राम मंदिर चढ़ावा मामले में पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने उठाए सवाल, कोंडागांव में प्रेस वार्ता कर निष्पक्ष जांच की मांग की
कोंडागांव के ओल्ड रेस्ट हाउस में आज गुरुवार दोपहर 1 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने राम मंदिर चढ़ावा और चंदा मामले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसकी सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।