चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में जिले की पांच विधानसभाओ से कुल 13 लाख 73549 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने मतदाताओं के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के पांचो ही विधानसभा में 691015 पुरुष और 6 लाख 82518 महिला मतदाता है। इनमें से 35801 नए मतदाता शामिल है।