चित्तौड़गढ़: बड़ का अमराना के मृतक आश्रितों के पक्ष में MACT ने 15 लाख 56342 रुपये का ब्याज सहित पारित किया अवार्ड
MACT ने मृतक आश्रितों के पक्ष में नेशनल इन्श्योरेंस बीमा कंपनी के विरूद्ध 15 लाख 56 हजार 342 का अवार्ड पारित करते हुए 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित 2 माह में राशि अदा करने का आदेश दिया। कमल डांगी निवासी बड़ का अमराणा सतखण्डा से काम कर मोटरसाईकिल से अपने घर लौट रहा था, तभी ट्रैक्टर चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिसकी उदयपुर में मौत हो गई।