चित्तौड़गढ़: अमरपुरा में भूखण्ड विवाद में एक युवक के हमले से पिता-पुत्र गंभीर रुप से हुए घायल, अस्पताल में किया गया भर्ती
चित्तौडग़ढ़। पारसोली थाना क्षेत्र के अमरपुरा में शनिवार प्रात: भूखण्ड विवाद में एक युवक के हमले में पिता पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दल्ला मीणा (48) पिता परथू मीणा निवासी अमरपुरा का उसके घर के सामने रहने वाले रामेश्वर पिता ऊंकार मीणा से एक भूखण्ड को लेकर मारपीट हो गई