चित्तौड़गढ़: जिलेभर के अस्पतालों व उप स्वास्थ्य केंद्रों में मरीज़ों को मिले अच्छी सुविधा, कलेक्टर ने दिए निर्देश
राजस्थान सरकार की मंशा अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मरीज को मिले अच्छे सुविधा इसके लिए जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने दिए अधिकारियों को दिशा निर्देश। कलेक्ट्रेट कार्यालय में एडीएम के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सुविधाओं में किस प्रकार से नवाचार किया जाए इसको लेकर भी हुई चर्चा । मरीज को अस्पताल में मिलेगी अच्छी सुविधा प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर करेगा काम।