चित्तौड़गढ़: भाजपा के रूठे हुए लोगों को मनाएंगे और प्रदेश की 25 में 25 सीट जीतेंगे : प्रभु लाल सैनी, पूर्व मंत्री
पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी ने आज भाजपा जिला कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार की आगामी योजनाओं के बारे में बताया और दावा किया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी फिर से 25 सीट जीतने में कामयाब होगी। पार्टी जिला अध्यक्ष मिठू लाल जाट, विधायक अर्जुन लाल जीनगर सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।