गया टाउन सीडी ब्लॉक: IG विकास वैभव ने मगध मेडिकल थानेदार कृष्ण कुमार को गंभीर आपराधिक कांड की जांच में बड़ी लापरवाही पर निलंबित किया
गयाजी। शहर के मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार पर गंभीर आपराधिक कांड की जांच में लापरवाही व संदिग्ध कार्यशैली और कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर त्रुटियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिये गये है। यह बड़ी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने की है। इसकी जानकारी आज दिनांक 17 जुलाई शुक्रवार की रात 10 बजे दी गई है।