हमीरपुर: हमीरपुर में हीटवेव व सूखा से बचाव हेतु तैयारी और किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में आयोजित हुई बैठक
हीटवेव एवं सूखा से बचाव हेतु विभागों द्वारा की गई तैयारी और किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में डा. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में बैठक आयोजित की गयी। जनपद की भौगोलिक स्थिति के अनुसार प्रतिवर्ष अप्रैल से जून तक प्रायः 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान हो जाने पर बचाव करे।