हमीरपुर: 23 साल पुराने दंगे के मामले में तीन पर दोष सिद्ध, सुमेरपुर कस्बे के 27 युवक थे नामजद
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के छात्र शिवप्रकाश की ट्रक से कुचलकर हुई मौत के बाद उग्र हुये छात्रों के आंदोलन के बाद एक युवक की और हुई मौत के प्रकरण में 23 वर्ष बाद अदालत ने सजा का निर्धारण किया है। बुधवार को आरोपियों को सजा सुनाई जाएगी। मंगलवार को अदालत ने राजेंद्र धमाका, डा. अनिल यादव, राजन गुप्ता को दोषी पाया है। सजा का निर्धारण बुधवार को किया जाएगा।