कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषीश्वर द्वारा कोलारस आईटीआई केंद्र पर समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य योजनाओं के नोडल अधिकारी गण, विकासखंड पर्यवेक्षक अधिकारी, जिला स्तरीय प्रबंधक गण उपस्थित होकर उपस्वास्थ्य केन्द्र वार समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से टीबी मुक्त भारत अभियान, टीकाकरण कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, आशा कार्यक्रम व एचबीएनसी (गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल), और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कार्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा एवं चर्चा की गई।
इस दौरान एक्सरे कार्य समय पर करने, टीकाकरण में सुधार लाने, हाई रिस्क गर्भवती माताओं को प्राथमिकता देने तथा कम उपलब्धि वाली आशा पर्यवेक्षकों को 2 दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, लापरवाही बरतने पर न्यूनतम उपलब्धि वाले कर्मचारियों व वीसीएम का मानदेय काटने और आशा, एएनएम पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले आशा सुपरवाइजर का ताली बजाकर सम्मान किया गया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026