डुमरा: सीतामढ़ी में महिला थाना पुलिस की सख्ती, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ी गश्त
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में बच्चियों एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने तथा विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से महिला थाना पुलिस टीम द्वारा लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।