संपतचक: तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप की टक्कर से दो बाइक सवार युवक गंभीर
गोपालपुर थाना क्षेत्र के अब्दुलह चक स्थित धर्मकांटा के समम गुरुवार को तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रिशु राज और संजीव कुमार के रूप में हुई