अशोक नगर: जिला जेल अशोकनगर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 50 कैदियों का हुआ परीक्षण
अशोकनगर जिला जेल में स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का शनिवार को सफल आयोजन किया गया। यह शिविर मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित हुआ। जिला न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लगभग 50 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।