गौरीगंज: गौरीगंज में ईवीएम/वीवीपैट स्ट्रांग रूम की सुरक्षा जांच
जिलाधिकारी संजय चौहान ने तहसील गौरीगंज स्थित ईवीएम और वीवीपैट पैट वेयर हाउस की बाहरी सुरक्षा का निरीक्षण किया। इस वेयर हाउस में अमेठी, गौरीगंज, तिलोई और जगदीशपुर विधानसभा इलाकों की मतदान मशीनें सुरक्षित रखी हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।