सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधि द्वारा मुख्यमंत्री का माला पहनाकर स्वागत किया एवं बुके तथा शॉल से सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बहुत बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सहयोग शिविर में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत,डीजीपी विनय कुमार,सामान्य प्रशासन विभाग के एसीएस बी. राजेंदर,सीएम के सचिव लोकेश कुमार सिंह,सीएम के सचिव संजय कुमार सिंह, सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार जय सिंह सहित मगध के आयुक्त एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवं जिले के सभी अधिकारियों ने भाग लिया। मंच का संचालन श्री संजय भारद्वाज ने किया।जिला के प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता,राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल,बरबीघा विधायक डॉ कुमार पुस्पंजय,शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी,भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीमती रेशमा भारती, लोजपा के ज़िला अध्यक्ष ईमाम गजाली,RLM पार्टी जिला अध्यक्ष देवन मुखिया सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।