लातेहार: 13 सितंबर को लातेहार इस्कॉन में नंदोत्सव मनाया जाएगा, बैठक हुई
इस्कॉन लातेहार द्वारा 13 सितंबर को होटल ब्लिस में नंदोत्सव कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की सफलता को लेकर इस्कॉन मंदिर में रवि प्रभु जी की अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे बैठक आयोजित की गई। बैठक में 13 सितंबर को आयोजित नंदोत्सव कार्यक्रम की सफलता को लेकर रूपरेखा तय की एवं भक्तों को जिम्मेवारियां सौपी गई।