रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में विकास की सौगात लेकर पहुंचे शिक्षा मंत्री, पग-पग पर हुआ स्वागत, 51 किलो का हार पहनाकर बग्गी में बैठाया गया
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का शनिवार को रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र का दौरा रहा। इस दौरान मंत्री का पग-पग पर स्वागत किया गया। वही कई जगहों पर मंत्री को पुष्प हार पहनाकर बग्गी में बैठाया गया। मंत्री राज्य सरकार के बजट 2025-26 की सौगात लेकर शनिवार को पहली बार रामगंजमंडी पहुंचे थे। जिसके चलते मंत्री का काफिला शनिवार सुबह 10 बजे कमलपुरा पहुँचा।