रामगंजमण्डी: चेचट में सरपंच के घर बदमाशों ने किया हमला, पंचायत खेत नीलामी को लेकर दे रहे थे धमकी, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के चेचट में हथियार बंद बदमाशो ने सरपंच के घर हमला कर दिया। बदमाश देर रात सरपंच के घर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। और गेट पर तलवारे चलाने की कोशिश की। साथ ही सरपंच के मकान को जलाने का भी प्रयास किया। मामला चेचट पंचायत का है। जहाँ सरपंच कृष्णा माली के घर हमला हुआ। हमले के समय सरपंच कृष्णा माली घर पर ही थी।