अमोला थाना क्षेत्र मे NH-27 फोरलेन पर डांस का वीडियो वायरल, हादसे का खतरा
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र से गुजरने वाले NH-27 फोरलेन पर एक व्यक्ति के सड़क पर डांस करते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे वीडियो वायरल हुआ। व्यक्ति फॉलोअर्स और लोगों के मनोरंजन के लिए सड़क पर डांस करता नजर आ रहा है। इस दौरान पीछे से आने वाला कोई वाहन अनियंत्रित होकर टकरा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के चक्कर में इस तरह जान जोखिम में डालना गंभीर लापरवाही है।