शिवपुरी-पिछोर: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, हत्या की FIR की मांग को लेकर परिजनों ने लगाया जाम
पिछोर/भौती। भौती थाना क्षेत्र के ग्राम बमेरा में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना से पहले एक व्यक्ति उसे अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद हुई मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
परिजनों का आरोप है कि मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की जाए और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो। अपनी मांग को लेकर परिजनों ने बुधवार सुबह शिवपुरी-पिछोर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं करती और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता, तब तक वे अपनी मांग पर कायम रहेंगे। Part 7